Breaking News 

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद पर पहली बार 10,000 के पार निफ्टी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार पर रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है. जहां प्रमुख इंडेक्स निफ्टी ने दिन के कारोबार को शुरू करते ही महत्वपूर्ण 10,000 के स्तर को पार कर लिया वहीं सेंसेक्स भी लगातार हरे निशान में नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है.

वहीं सोमवार को सेंसेक्स 216.98 अंकों की उछाल के साथ 32,245.87 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी 51.15 अंक सुधरकर 9,966.40 अंक की नयी उुंचाई पर बंद हुआ था. वहीं सोमवार को दिनभर के कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना रहा.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार सुबह 71.33 अंकों की तेजी के साथ 32100.22 पर खुला और 216.98 अंकों या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 32,245.87 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,320.86 के अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर और 32,058.33 के निचले स्तर को छुआ.

Related posts

Leave a Comment