घर पर कुछ ही मिनटों में बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर, जानिये इसके बारें में
जैसा कि हम सभी देखते है कि बाजार में आपको हर फ्लेवर में अलग-अलग वैरायटी आराम से मिल जाएगी कमरा फ्रेशनर मिल जाता है। जो वाकई महंगा होता है। इसके अलावा इसमें खुशबू के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। जिसका नियमित इस्तेमाल शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने घर पर ही कुछ ही मिनटों में नेचुरल रूम फ्रेशनर बना सकते हैं। वह भी बेहद सस्ते और बिना शरीर को नुकसान पहुंचाए। जानिए ऐसे ही कुछ रूम फ्रेशनर के बारे में जिसे आप घर पर बना सकते है।
कॉफी काम करें नेचुरल डियो का
क्या आप ये जानते है कि कॉफी सिर्फ ड्रिंक्स के लिए ही नहीं है बल्कि कॉफी की फ्रेश महक नेचुरल डियो का भी काम करती है। कॉफी की मदद से प्याज और लहसुन की तेज गंध को भी दूर किया जा सकता है। किचन से आने वाली सभी तरह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए कॉफी पाउडर को कूड़ेदान में रखें। ऐसा करने से सारी दुर्गंध दूर हो जाएगी। जिसका असर आपको खुद दिखाई देगा।
खास बात
वहीं, साइट्रस या खट्टे फलों का रस एक बेहतरीन प्राकृतिक रूम फ्रेशनर विकल्प है। जंगली संतरे और नींबू के आवश्यक तेल दोनों की लगभग 4-5 बूंदों को पानी में मिलाकर एक बोतल में भर लें। इस नेचुरल रूम फ्रेशनर को अपने किचन और बाथरूम में स्प्रे करके आप हर तरह की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।

