यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में बढ़ रही तपिश, जानियेंNews 

यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में बढ़ रही तपिश, जानियें

यूपी में इस समय मौसम की बात करें तो राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज फरवरी में बदला सा नजर आ रहा है। मानों यहां अप्रैल वाली गर्मी पड़ रही है। जहां दिन-प्रतिदिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार देखे तो इस वर्ष फरवरी पड़ रही गर्मी ने बीते कई वर्षों का, रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बढ़ती गर्मी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, आने वाले कुछ दिनों में दिन का पारा और ऊपर जाएगा। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि, आगामी दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर, ऐसा हुआ तो बता दें फरवरी में गर्मी पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ देगी। IMD ने बताया कि, इस साल मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आज भी रहेगा तेज हवाओं का दौर

वहीं, राजधानी लखनऊ में 11 फ़रवरी से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो 13 फ़रवरी तक तेज हवाओं का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने बताया राजधानी में सोमवार (13 फ़रवरी) को भी तेज हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसमी बदलाव हो रहा है। राजधानी में इस समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। दिन में धूप की तपिश भले ही ठंड का एहसास नहीं होने दे रही, लेकिन शाम होते ही तापमान गिरने लगता है। रात में हवाएं सर्दी का एहसास जरूर करवाती हैं। जिससे अभी कुछ गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है।

 

Related posts

Leave a Comment