धार्मिक स्थल जाने का है मन, तो यहां जाएं घूमने, है बेहतरीन जगह, पढ़ियेInteresting Knowledge mythology News 

धार्मिक स्थल जाने का है मन, तो यहां जाएं घूमने, है बेहतरीन जगह, पढ़िये

हम सभी जानते है कि मध्यप्रदेश अपने मंदिरों के कारण भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां उज्जैन शहर में स्थित भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तो देश में अपना विशेष महत्व रहता है। जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। यहां पर हमेशा भक्तों का जमावड़ा रहता है। उज्जैन की गिनती भारत के प्राचीन शहरों में होती है। पुराणों और प्राचीन धार्मिक ग्रन्थों में इसका उज्जयिनी और अवन्तिकापुरी के नाम से उल्लेख है।

यहां ये आश्रम है स्थित

आपको बता दें कि उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा भी बहुत से धार्मिक स्थल है। यहीं पर भर्तृहरि की गुफा, महर्षि सान्दीपनि जी का आश्रम भी स्थित है। यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम द्वारा शिक्षा ग्रहण की गई थी। बता दें कि उज्जैन में बहुत से मंदिर घूमने लायक बने है। जो अपने आप में जाने जाते है। वहीं, यहां हरसिद्धि माता मंदिर, काल भैरव मंदिर भी स्थित है।

महाकाल लोक के भी दर्शन करते है लोग

वहीं, यहां दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए बड़े ही खुशी मन से आते है। जहां दूर-दूर तक लोगो की लाइन लगी रहती है। जहां अब तो महाकाल लोक के दर्शन श्रद्धालु करते है। जो बहुत ही सुंदर बना हुआ है। जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रहती है।

Related posts

Leave a Comment