खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आएंगे निशांत भट्ट, पढ़ियेEntertainment News Trending 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आएंगे निशांत भट्ट, पढ़िये

टेलीवीजन पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 बहुत जल्द ही आने वाला है। जहां खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इस बार पूर्व प्रतियोगी और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में बहुत जल्द नजर आने वाले है।

निशांत ने कही ये बात

जहां शो में शामिल होने के लिए निशांत ने कहा कि, “जब मैं किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेता हूं, तो मैं हमेशा कड़ी टक्कर देने और कभी हार न मानने की नीति पर टिके रहने में विश्वास करता हूं।

खुद को तलाशने के लिए हूँ उत्सुक

“उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि, “स्टंट के साथ मैं कोशिश करूंगा कि मैं अपने डर को एंटरटेनमेंट में बदलूंगा। उन्होंंने कहा कि अपने डर पर काबू पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट दूंगा। वे कहते है कि मैं रोहित सर के मार्गदर्शन में इस नए स्थान में खुद को तलाशने के लिए उत्सुक हूं।”

ये लोग शो में आएंगे नजर

वहीं, खतरों के खिलाड़ी में प्रतियोगी केप टाउन जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रतियोगियों में मोहित मलिक, प्रतीक सहजपाल, फैसल शेख, चेतना पांडे, राजीव अदतिया और रुबीना दिलाइक जैसे कई अन्य नाम सुनने को आ रहे हैं।”  आपको बता दे कि कलर्स चैनल्स पर जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 का प्रसारण किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment