जानियें किन कारणों से मोबाइल में लगने वाले सिम का एक कोना रहता है कटा?
जैसा कि हम आज जो भी मोबाइल प्रयोग कर रहे है उसमें हम देखते है कि सिम लगता रहता है। जहां बिना सिम के हम मोबाइल प्रयोग ही नहीं कर सकते और हम अपने मोबाइल में सिम कार्ड का डिजाइन तो देखते ही है। क्या हम कभी ये जानने की कोशिश करते है कि सिम कार्ड का एक कोना क्यों कटा रहता है। जबकि अन्य तीन कोने समान होते हैं। ऐसा सवाल अब आपके मन में जरूर आएगा।
खास बात
तो आइए अब जानते हैं कि मोबाइल की सीवन में एंगल क्यों काटा जाता है। मोबाइल सीम की लंबाई। जैसे मोटाई और चौड़ाई तय की जाती है, वैसे ही ठीक ये कटे हुए कोने भी तय किए जाते हैं। आपको बता दें कि यह डिज़ाइन लगभग हर सीम में समान होती है।
इसलिए ट्रे में कटी रहती है डिजाइन
जहां इसे समझने के लिए आपको सिम कार्ड की ट्रे के डिजाइन को देखना चाहिए। जैसा कि हम देखते है कि किसी भी मोबाइल में ट्रे अलग होती है। जिसे पिन के द्वारा दबाकर बाहर निकाला जाता है। किसी भी मोबाइल फोन में वह फिक्स होता है लेकिन दोनों का डिजाइन एक जैसा होता है और एक कोने को भी कटा रहता है। वहीं, सिम कार्ड और ट्रे का डिज़ाइन एक रखा गया है ताकि सेटिंग में सीम कोई फर्क न पड़े।
उचित स्थान पर लगता है कट मार्क
ट्रे में कार्ड के गलत संरेखण को रोकने के लिए सिम कार्ड के एक कोने को छोटा कर दिया गया है। यह सीधे सिम कार्ड संपर्क और मोबाइल फोन कार्ड धारक पिन से संबंधित है। वहीं, सिम कार्ड का पिन नंबर 1 मोबाइल फोन के पिन नंबर से मेल खाना चाहिए। उसी सेटिंग को ठीक करने के लिए और ट्रे में सिम कार्ड के उचित स्थान के लिए एक कट मार्क लगाया जाता है।
ताकि सही पोजीशन में लगे सिम
दरअसल, सिम कार्ड को एक कोण को इसलिए काटा जाता है ताकि इसे आसानी से पहचाना जा सके। मोबाइल की सिम कहां और किस तरफ लगाएं। कॉर्नर कट होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप सिम कार्ड को गलत तरीके से अपने फोन में लगा पाएंगे। कंपनियां चाहें तो सिम एक जैसे आकार में भी दे सकती है लेकिन एंगल काटने के पीछे की यही वजह है कि मोबाइल फोन में सिम कार्ड की सही पोजीशन रखी जा सकती है।

