Entertainment 

ऋषि कपूर के जाने के 3 दिन बाद पत्नी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का हिंदी सिनेमा जगत में खूब नाम है, इन्होने अपने अदाकारी के बल पर खूब नाम कमाया और लोगों के दिलों में बस भी गए। पर आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें अभी भी हमारे दिलों में जीवित हैं। आज पूरी दुनिया उनके गुजर जाने से दुखी है लेकिन सबसे ज्यादा दुख उनकी वाइफ नीतू कपूर को हुआ है, ऋषि कपूर कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

हालांकि ये बात हर कोई जानता है कि कई सालों से उनकी इलाज चल रहा था। उनका जाना हिंदी सिनेमा के साथ साथ उनके परिवार को भी बहुत बड़ा सदमा है। वैसे साल 2019 में जब ऋषि कपूर इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे उस दौरान भी नीतू हमेशा उनके साथ थीं और उनकी देख-रेख करती रहीं। नीतू कपूर ने ऋष‍ि कपूर के जाने के बाद एक पोस्ट में डॉक्टर्स और हॉस्पिटल्स का भी शुक्रिया अदा किया है।

नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के जाने के बाद उनकी 2 तस्वीरें शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा- एक परिवार के नाते ये एक गहरा नुकसान है। जब हम साथ बैठ कर पुराने समय को याद करते हैं तो हम डॉक्टर्स के प्रति भी भारी आभार महसूस करते हैं। एचएन रिलायंस के डॉक्टर्स ने हमारी बहुत मदद की।

इरफान की कब्र पर उनका परिवार लगाएगा ‘रात की रानी’ का पौधा, छिपी है ये वज‍ह

उन्होने बताया कि डॉक्टर तरंग के नेतृत्व में डॉक्टर्स और नर्स की पूरी टीम ने मेरे पति का इलाज ऐसे किया जैसे कि वो उनके अपने हो। उन्होंने हमें अपना समझ कर सलाह दी। इन सब के लिए मैं तहे दिल से रिलायंस हॉस्पिटल की शुक्रगुजार हूं।

ये बात कोई झूठला नहीं सकता कि नीतू, ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही हैं और वे सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर रही हैं। नीतू कपूर ने इससे पहले ऋषि कपूर की एक खुश मिजाज फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हमारी कहानी यहां खत्म हुई।

Related posts

Leave a Comment