प्रधानमंत्री मोदी ने बताई GST की परिभाषा कहा, ‘Good & Simple Tax’
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री अरूण जेटली एवं समस्त अतिथिगणों की मौजूदगी में आज मध्य रात्रि में गुड्स एंड सर्विस टेक्स (जीएसटी) की देशभर में लॉन्चिंग हो गया है.
संसद भवन के सेन्ट्रल हॉल में आयोजित विशेष सत्र में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की लॉन्चिंग की.जीएसटी लॉन्चिंग से पहले देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कानून किसी एक दल या सरकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह देश की साझी विरासत है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ऐसे पल होते हैं, जिसमें हम नई ऊंचाई को छूने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि GST सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए नहीं है, नई व्यवस्था की शुरुआत है.
मोदी ने कहा जीएसटी महज एक आर्थिक सुधार नहीं बल्कि सामाजिक सुधार साबित होने जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘जीएसटी गुड्स एंज सर्विस टैक्स नहीं बल्कि गुड एंड सिंपल टैक्स है.’
पीएम ने कहा कि यह रास्ता किसी एक दल की सिद्धि नहीं है, ये रास्ता किसी एक सरकार की सिद्धि नहीं है ये जीएसटी सभी लोगों के प्रयास का फल है. उन्होंने कहा कि ये वो सेंट्रल हॉल है, जहां पर कई ऐतिहासिक काम हुए हैं. पीएम ने कहा कि 9 दिसबंर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक यहां पर ही हुई थी. उस समय पंडित नेहरू, अबुल कलाम आजाद, वल्लभ भाई पटेल समेत कई लोग यहां पर बैठे थे.

