टेडी डे को बनाएं और भी खास
टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन होता है जब जोड़े अपने साथी से अपने प्यार और प्यार का इजहार करते हुए उसे प्यारा टेडी बियर तोहफ़े के तौर पर देते हैं। जोड़े मानते हैं कि अपने साथी के साथ टेडीज का आदान-प्रदान करने से उन्हें अपने प्यार का इजहार करने और अपने पार्टनर को समझने में मदद मिलेगी। यह उन्हें अपने पार्टनर को प्यार करने और उन्हें इम्प्रेस करने का अवसर भी देता है। इसलिए यदि आप अपने साथी को अपने प्रति आकर्षित करना चाहते हैं तो वेलेंटाइन वीक के इस खास दिन को सेलीब्रेट करना ना भूलें।
जरूर देखें – क्या मददगार साबित होंगे मद्रास हाईकोर्ट के सख्त अल्फाज़
टेडी बियर की तरह दिल भी बेहद कमजोर और नाजुक होता है। हालांकि, लड़कियों को यह स्टफ्ड खिलौना ज्यादा पसंद होता है। टेडी को गले से लगाकर सोना, उससे बातें करना लड़कियों को खूब भाता है। हालांकि इस दिन लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं।

टेडी डे सेलिब्रेट करने के साथ-साथ आप इन कुछ खास बातों का ध्यान रखकर अपने रिश्तो में मजबूती ला सकते हैं। पूरे दिन के कामों की लिस्ट बनाकर उसमें हुई अच्छाइयां और बुराइयों को महसूस करके अपने पार्टनर के साथ जरूर शेयर करें। पूरे दिन में कम से कम 2 घंटे का समय अपने साथी के साथ बात करने के लिए अवश्य निकालें। सोने से पहले एक लव नोट बनाकर एक दूसरे के तकिए के नीचे रखने की आदत डालें। उनसे आपको जिन बातों को कहने में कठिनाई होगी उन्हें भी उस नोट में लिख सकते हैं। आज के इलेक्ट्रॉनिक दौर में अपने साथी से अपने बातों को कहने का यह कुछ नया और अलग तरीका है। जो आपके साथी को काफी पसंद आ सकता है। एक दूसरे के साथ अकेले होने पर आप अपने साथी का हाथ पकड़कर उन्हें अपने होने का एहसास दिला सकते हैं।

