ऑस्कर अवॉर्ड पानें में किसने पाई सफलता
इस बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन 9 फरवरी को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुआ। एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से से आयोजित इस समारोह में दुनिया भर की तमाम बेहतरीन फिल्मों को चयनित करके उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। फिल्म जोकर का जादू बरकरार रहा। फिल्म जोकर को सबसे ज्यादा कैटेगरी में अवार्ड मिले हैं। वॉकिनफीनिक्स को फिल्म जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है।
वहीं रिनी जेलवेगरबेस्ट को फिल्म जूडी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से चुना गया है।
जरूर देखें लाल बहादुर शास्त्री डेथ मिस्ट्री : इस फिल्म से पता चलता सच लेकिन …….
दक्षिण कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। ‘पैरासाइट’ ऑस्कर जीतने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है।
फिल्म 1917 को तीन अवार्ड मिले हैं। जबकि फिल्म जोकर को 2 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ब्रेड पिट बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के रूप में सबसे आगे रहे। फिल्म Bombshell को मेकअप और हेयर स्टाइलिंग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। इसके लिए Kazu Hiro, Anne Morgan और Vivian Baker को चुना गया है। वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए चुना गया। म्यूजिक कम्पोजर जॉन विलियम्स इतिहास में सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन (52) पाने वाले जीवित कलाकार हैं। जॉन से ज्यादा नॉमिनेशन (59) वॉल्ट डिज्नी को हासिल हैं।

अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार अकादमी पुरस्कार है। पहला समारोह 16 मई 1929 में हुआ था। काले धातु के आधार पर सोने की परत चढ़ी स्टील मिश्रित ब्रिटेनियम से बनी यह प्रतिमा 13.5 इंच लंबी व 3.85 किलोग्राम की होती है।

