नीदरलैंड्स बनेगा यूरोप का गेटवे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीदरलैंड्स यात्रा पर मंगलवार को डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे से मुलाकात की। इसके अलावा वह डच कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मिले। यूरोप के लिए भारत का 20 फीसदी एक्सपोर्ट नीदरलैंड्स से होकर जाता है। भारत और नीदरलैंड के प्रधानमंत्रियों ने मंगलवार को गेटवे के मुद्दे पर बातचीत की। दोनों ने माना कि भारत और यूरोप के घटनाक्रम को देखते हुए भविष्य में इस दिशा पर आगे बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।
दोनों देशों के बीच संस्थागत भागीदारी में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि नीदरलैंड यूरोप का फाइनैंशल हब है। भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच व्यापार एवं निवेश समझौता पर लंबे समय से अटकी पड़ी बातचीत के जल्द शुरू होने की उम्मीद दोनों नेताओं ने जताई।

