दुनिया भर में फिर से बड़ा साइबर अटैक, मुंबई की JNPT समेत 20 कंपनियों की वेबसाइट हैक
भारत समेत दुनिया भर में एक बार फिर से बड़ा साइबर अटैक हुआ है. ‘वानाक्राई रैनसमवेयर’ जैसे वायरस ने दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. इस साइबर अटैक के चलते भारत के सबसे बड़े मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियों का कामकाज ठप हो गया. इस साइबर हमले की चपेट में एपी मोलर मार्सक भी है, जो JNPT स्थित गेटवे टर्मिनल इंडिया (GTI) को ऑपरेट करता है.

