नोबल पुरस्कार विजेताNews politics 

नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने ममता बनर्जी से मिलकर की यह महत्वपूर्ण बात

वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र के लिए भारत के अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी मां निर्मला बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अभिजीत बनर्जी की यह मुलाकात कोलकाता के राज्य सचिवालय में हुई उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ लगभग 1 घंटे तक बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल की योजनाओं की काफी तारीफ की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा साथ में काम करने की इच्छा पर उन्होंने विचार करने की बात कही।

ममता बनर्जी ने जतायी नोबल पुरस्कार विजेता के साथ काम करने की इच्छा

अभिजीत बनर्जी

अभिजीत बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए सहयोग देने की बात कही है। राज्य सचिवालय से निकलते हुए उन्होंने कहा कि वह इसके बारे में विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सोचेंगे कि इसके बारे में क्या किया जा सकता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने की बात कही और कहां यदि यह संभव होगा तो वह जरूर सहयोग करेंगे।

2019 के लिए दो अन्य लोगों के साथ मिला है नोबल पुरस्कार

वर्ष 2019 में अन्य लोगों के साथ वार्षिक गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयोग के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 2003 में एक संगठन की स्थापना की थी। जिसका नाम अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी एक्शन लैब है। वह इसी में काम करते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी मुलाकात को लेकर कई जवाब दिए मगर उन्होंने केंद्र सरकार के नागरिकता कानून और एनआरसी पर कोई भी टिप्पणी नहीं की।

अभिजीत बनर्जी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की भी आलोचना की थी और उन्होंने उस पर कुछ आमूल परिवर्तन करने की बात कही थी। पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएं काफी उपयोगी रही हैं। जिसने उस राज्य के लोगों को काफी लाभ पहुंचाया है। यही कारण है कि अभिजीत बनर्जी ने इन योजनाओं पर काम करने का विचार किया है।

( देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर) 

Summary
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने ममता बनर्जी से मिलकर की यह महत्वपूर्ण बात
Article Name
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने ममता बनर्जी से मिलकर की यह महत्वपूर्ण बात
Description
2019 के अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनकी योजनाओं की तारीफ की।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment