अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति से मिला यह पुरस्कार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता है उनकी एक्टिंग के चर्चे और कई मुद्दों पर गंभीरता से किए गए अभिनय का हर कोई कायल है और यही वजह है कि बॉलीवुड में आज उनके नाम की ही नहीं बल्कि उनके काम की भी इज्ज़त की जाती है। बॉलीवुड में उनके द्वारा दिए गए योगदान को कोई नहीं भुला सकता और यही वजह है कि आज उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा बॉलीवुड के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा गया है। जी हां, राष्ट्रपति के द्वारा अमिताभ बच्चन को पुरस्कार मिला है, जिसे बॉलीवुड का सर्वोच्च पुरस्कार है तो चलिए देर किए बिना हम आपको बताते हैं कि अमिताभ बच्चन को आखिर राष्ट्रपति के द्वारा, कौन से पुरस्कार से नवाजा गया है ?
अमिताभ बच्चन को मिला यह पुरस्कार

नई दिल्ली में रविवार की शाम को 66वें अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया था और उसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करती हुई नजर आईं और हाल ही में अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आयुष्मान और विकी कौशल को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। लेकिन बिग बी को जो पुरस्कार मिला है, उसके बारे में मीडिया को भी भनक तक नहीं थी।
खय्याम साहब का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर
जी हां, बिग बी को, जो पुरस्कार मिला है और वह पुरस्कार बॉलीवुड में बेहतरीन योगदान देने के कारण ही दिया जाता है। जिसके लिए किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को बहुत लंबा संघर्ष और बहुत बेहतरीन कलाकारी की भी जरूरत पड़ती है। राष्ट्रपति के द्वारा बिग बी को पुरस्कार मिला है, जिसका नाम “दादा साहब फाल्के अवार्ड” है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में किसी भी कलाकार के द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान के फलस्वरूप ही दिया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां तो मौजूद थीं ही, साथ ही साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी पिता को यह सम्मान के मिलने के दौरान मौजूद थे।
इंस्टाग्राम पर आ गए है एक्टर पंकज त्रिपाठी !
आपको बता दें कि बिग बी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों के द्वारा बधाई भी दी जाने लगी है। इनमें खास लोगों की बात करें तो अमिताभ बच्चन को बधाई देने में अभिषेक बच्चन, रजनीकांत, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, अनिल कपूर, करण जौहर, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, हुमा कुरैशी, और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन को साल 2015 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

