बिहार चुनाव पर दिख सकता है झारखंड के नतीजे का असर
आज देशभर की नजर झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई थीं, एक तरफ जहां लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे थें उसी बीच चुनाव के नतीजे आना थोड़ा दिलचस्प हो गया था। लोगों को जानना था कि आखिर इस राज्य में किसकी सरकार बनती है। वहीं अब तक बीजेपी को जहां 25 सीट आये हैं वहीं, महागठबंधन को 46 सीट मिला है। हालांकि इस बात से ये तो साफ हो गया है कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बन रही है, लेकिन देखा जाए तो इस मायूसी भरे परिणाम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश हो सकते हैं।
बिहार चुनाव पर दिखेगा झारखंड निताजे का असर
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि झारखंड के बाद अब अगले साल बिहार में ही चुनाव होना है जिसपर हर किसी की नजर बनी हुई है। झारखंड के परिणाम के बाद जेडीयू ये मान के चल सकती है कि बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन में लड़ना बीजेपी के लिए मजबूरी हो सकती है। लेकिन बीते कुछ समय से अगर आप राजनीति में रूची रखते होंगे तो सुना ही होगा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच दरार आ चुकी हैं।
बुलेट प्रुफ जैकेट ने नहीं बल्कि पर्स ने बचाई इस पुलिस वाले की जान, जानें कैसे
जी हां तभी तो कई मुद्दों पर आपको बीजेपी और जेडीयू के नेताओं का अलग अलग विचार देखने को मिला होगा, इस दौरान ये दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार बिहार में एनडीए टूट सकती है और बीजेपी अकेले चुनाव लड़ सकती है पर झारखंड की स्थिति देखने के बाद शायद ही बीजेपी जेडीयू से अलग होने की शायद ही विचार करे।
बहरहाल, आपकी जानकारी के लिए हम ये भी बताते चलें कि अभी हाल ही में जिस तरह से झारखंड में आजसू से अलग होने का फैसला बीजेपी के लिए भारी पड़ा |

