Breaking News Crime News 

आरोपी की मां ने कहा मेरे बेटे को भी जिंदा जला दो

हैदराबाद के प्रकरण में आरोपी की मां ने कहा कि मेरे बेटे को जिंदा जला दो या फांसी दे दो मेरी भी एक बेटी है। उसे भी उसी तरह जिंदा जला दो जिस तरह उसने महिला चिकित्सक को जलाया था। मानवता को शर्मसार करने वाले इस जघन्य सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड का एक आरोपी सी. चेन्नाकेशवुलु तेलंगाना के नारायणपेट जिले के गुडीगांडला गांव का निवासी है। देश और समाज को शर्मसार करने वाली घटना घटित होने के बाद जब मीडिया आरोपी के घर पहुंचकर आरोपी की मां से प्रश्न पूछा कि आपके बेटे को क्या सजा देनी चाहिए?

तो आरोपी की माँ ने कहा कि जैसा उन लोगों ने किया है वैसा ही उसके साथ होना चाहिए। केशवुलु को चाहे जला दो या फिर फांसी ही दे दो। श्यामला नाम की इस महिला ने आगे कहा कि उनकी भी एक बेटी है और इस नाते वह समझ सकती हैं कि पीड़िता डॉक्टर का परिवार किस तकलीफ से गुजर रहा है।

जरूर देखें- प्रोडूसर एकता कपूर का आरोपी स्टॉकर हुआ गिरफ्तार

श्यामला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब पुलिस उनके बेटे को पूछताछ के लिए लेकर गई तो उनके पति इस घटना को जानने के बाद बहुत हताश हो गए और उन्होंने घर ही छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि केशवुलु शादी शुदा है और पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। यह शादी उसकी पसंद की लड़की से ही की गई।  घर पर कभी कोई दबाव नहीं डाला क्योंकि उसे किडनी की बीमारी थी। हम उसे हर 6 महीने पर इलाज के लिए उसे हैदाराबाद के निम्स अस्पताल ले जाते थे। साथ ही उन्होंने अभी कहा कि मुझे पता है कि महिला का परिवार दर्द से गुजर रहा है। अगर ये पता होने के बावजूद कि मेरे बेटे ने जघन्य अपराध किया है, में उसका बचाव करूं तो लोग मुझसे सारी जिंदगी नफरत करेंगे। शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद से सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पीड़‍िता डॉक्‍टर के हत्‍यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।

 

 

Related posts

Leave a Comment