महाराष्ट्र सरकार निर्माण के बारे में केवल रामदास अठावले को ही पता था !
महाराष्ट्र सरकार निर्माण : केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री रामदास अठावले को महाराष्ट्र सरकार निर्माण ड्रामा में सबसे अधिक बयानबाज़ी करते हुए देखा गया था. उनकी भविष्यवाणी सच भी साबित हुई जब आज देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ डिप्टी सीएम पर शपथ लेने वाले रहे कभी उनके ही विरोधी अजित दादा पवार.
जहाँ सारे पॉलिटिकल पंडित आये दिन बनते-बिगड़ते राजनीतिक खेल के चलते ही अपनी राय या भविष्यवाणी को बदलते हुए दिखाई दिए और मजबूर भी हुए वहीं रामदास अठावले बिलकुल निश्चिंत होकर बोलते रहे कि सब कुछ ठीक हो जायेगा ! इसके पीछे कारण था उनका अंदर की बात जानना वह भी इस तरह कि स्वयं भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें अंदर की बात पहले ही बता और समझा दी थी कि चिंता मत कीजिये सरकार भाजपा की ही बनेगी.
खुद कभी विधायक न बन सकने वाले रामदास अठावले अपने मुट्ठीभर विधायकों के दम पर मंत्रिमंडल में जगह पाने को उतावले है जैसे कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में किया हुआ है. अब रामदास अठावले सरीखे पावर ब्रोकर्स के लिए किसी की जीत या हार मायने नहीं रखती यह बात तो पहले से साफ़ है.
पुडुचेरी सीएम वी नारायणसामी ने केंद्र सरकार पर किया अंतिम वार !
खुद वह केंद्रीय मंत्री है तो ऐसे में उन्हें अंदर की बात कैसे न मालूम हो ? बस उनसे बात पेट में पचाई जाती है और ओवर स्मार्ट बनने के चक्कर में मुँहफट होने के चलते उन्होंने साड़ी भविष्यवाणी कर दी हालाँकि वह थी शिवसेना के साथ. शायद अमित शाह ने भी उन्हें पूरी बात नहीं बताई नहीं तो मीडिया वालों को पूरी तरह से कवरेज कहाँ से मिल पाती.
फिलहाल शिवसेना-एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट में इस तरह शपथ ग्रहण कर बनी सरकार के विरुद्ध याचिका डाल चुकी है. इस याचिका में हॉर्स ट्रेडिंग यानी विधायकों की खरीद-फिरोख्त के डर के चलते फ्लोर टेस्ट को 30 नवंबर की प्रस्तावित डेट से पहले कराने की बात कही गई है. देखना होगा कि रामदास अठावले इसको लेकर क्या भविष्यवाणी करेंगे ?

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

