आईपीएल में बड़ा बदलावNews Sports 

बीसीसीआई कर सकता है आईपीएल में बड़ा बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई अपने अलग-अलग तरह के प्रयोगों के लिए जाना जाता है। बीसीसीआई ने भारत में आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत कर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आज आईपीएल दुनिया के सबसे सफल टूर्नामेंटों में गिना जाता है। बीसीसीआई ने इससे पहले भी आईपीएल में कई ऐसे बदलाव किए हैं जो अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

आईपीएल का प्ले ऑफ कुछ इस तरह खेला जाता है कि शीर्ष दो टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलते हैं। आईसीसी द्वारा भी इसे अपने बड़े टूर्नामेंट में लागू करने का विचार किया जा रहा है। मगर बीसीसीआई अब आईपीएल में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है जो आईपीएल की कई टीमों को फायदा पहुंचा सकता है।

यह हो सकता है आईपीएल में बड़ा बदलाव

आईपीएल

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग बॉडी बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बैठक करने वाली है। जिसमें इस बात की चर्चा की जा सकती है कि अब टीम को मैच से पहले अपने प्लेइंग इलेवन के अलावा प्लेइंग 15 खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। जिसके बाद मैच के दौरान जरूरत के हिसाब से टीम अपने खिलाड़ियों को बदल सकती है। इस तरह के बदलाव को सफल बनाने के लिए इसे सबसे पहले मुस्ताक अली टूर्नामेंट में आजमाया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो बीसीसीआई इसे इंडियन प्रीमियर लीग में लागू करने के लिए हरी झंडी दिखा सकता है।

बीसीसीआई अधिकारी ने दिए संकेत

इस विषय में बात करते हुए एक बीसीसीआई अधिकारी ने इस प्रयोग को आईपीएल में लागू करने के संकेत दिए हैं। ऐसा पहले केवल अभ्यास मैच के दौरान ही किया जाता था। जब जरूरत के हिसाब से कोई भी खिलाड़ी बदल दिया जाता था। मगर आईपीएल में भी इस तरह की नियमावली देखने को मिल सकती है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
बीसीसीआई कर सकता है आईपीएल में बड़ा बदलाव
Article Name
बीसीसीआई कर सकता है आईपीएल में बड़ा बदलाव
Description
इंडियन प्रीमियर लीग में प्ले ऑफ को एक नए तरीके से शुरू करने के बाद अब बीसीसीआई आईपीएल की गवर्निंग बॉडी के साथ मिलकर आईपीएल में बड़ा बदलाव कर सकती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment