योगी सरकार को फटकारNews politics 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई योगी सरकार को फटकार

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार सुनने को मिली है। दरअसल यह 1 महीने के अंदर दूसरी बार है जब उत्तर प्रदेश सरकार को देश की सबसे सर्वोच्च न्यायालय से तीखी टिप्पणी सुनने को मिली। इससे पहले एक मुस्लिम बच्ची के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए देश की सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को डांट लगाई थी। मगर अब मंदिर प्रशासन से जुड़े एक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाई है।

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह भी कहा है कि क्या यूपी में कोई वकील नहीं बचा है? उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मंदिर प्रशासन के लिए कहा कि वह किस प्रकार से मंदिर प्रशासन को देख रही है।

मंदिर प्रशासन को लेकर लगाई योगी सरकार को फटकार

दरअसल यह पूरा मामला मंदिर प्रशासन से जुड़ा हुआ है। बुलंदशहर के एक मंदिर के ऊपर मंदिर के दान का दुरुपयोग करने का आरोप लगा। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर के दान दक्षिणा से संबंधित एक बोर्ड का गठन कर दिया। उसके पश्चात मंदिर प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसी की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को डांट लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई सरकारी अधिकारी वकील को जानकारी देने के लिए उपलब्ध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार किस तरह से मंदिर प्रशासन और उनकी संस्थाओं की निगरानी कर रही है। यह सब किस नियम के अंतर्गत किया जा रहा है।

क्या यूपी में है जंगलराज ?

देश की उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए या भी पूछ लिया कि क्या यूपी में जंगलराज है? दरअसल आए दिन उत्तर प्रदेश में कोई न कोई जघन्य हत्या होती रहती है। अभी हाल ही में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गला काटकर और गोली मारकर लखनऊ में हत्या कर दी गई।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई योगी सरकार को फटकार
Article Name
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई योगी सरकार को फटकार
Description
बुलंदशहर के एक मंदिर प्रशासन के मामले को लेकर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने यूपी की योगी सरकार को फटकार लगाते हुए सवाल पूछा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment