Breaking News International Affairs News 

भारत और बांग्लादेश के बीच सात करार

भारत और बांग्लादेश के रिश्ते नए मुकाम पर पहुंच रहे हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार से 4 दिन के लिए भारत दौरे पर हैं। शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और इस मौके पर दोनों के बीच कई अहम मसलों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात में भारत और बांग्लादेश के स्कोर को नई ऊंचाई देने वाले सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें बांग्लादेश से एलपीजी आयात समझौता भी शामिल है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में गैस का भंडार है। अभी एलपीजी को ट्रकों के जरिए भारत लाया जाता है। भविष्य में बांग्लादेश से भारत के बीच एलपीजी के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था की जाने की संभावना बताई जा रही है। इस समझौते के जरिए बांग्लादेश भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में एलपीजी पहुंचाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश और भारत की मित्रता को दुनिया के लिए उदाहरण के तौर पर बताया। द्विपक्षी वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों  के बीच कई समझौते हुए। एक साल में लगभग दर्जन समझौतों में दोनों देशों शामिल हुए हैं।साथ ही भारत बांग्लादेशी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अपने बाजार को और खोलने को तैयार हो गया है। इस पर पीएम शेख हसीना ने खास तौर पर प्रसन्नता जताई है। वर्ष 2019 में बांग्लादेश से भारत को होने वाले निर्यात में 56 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

जरूर देखें देश की संप्रभुता से नहीं होगा कोई समझौता: विदेश मंत्री एस जयशंकर

आपको बता दें कि दोनों देशों के रिश्तो के बीच में खटाई थी। लेकिन तमाम समझौते हो जाने के बाद अब वह सभी पक्ष मजबूत नजर आ रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे के व्यापारिक महत्व को समझ रहे हैं। जो दोनों देशों के लिए फायदे से भरा है। इन समझौतों के लागू होने के बाद दोनों देश अपनी शक्ति को एक साथ विश्व में प्रदर्शित करेंगे।

इसके साथ ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।

Related posts

Leave a Comment