Breaking News 

तुगलकाबाद में कंटेनर डिपो से गैस लीक, 110 छात्राएं अस्पताल पहुंचीं

दिल्ली के तुगलकाबाद में शनिवार को कंटेनर डिपो से गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई. इसकी चपेट में आने से रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्राएं बेहोश हो गईं. अब तक मजीदिया अस्पताल, सफदरजंग और बत्रा हॉस्पिटल में 110 छात्राओं को भर्ती कराया जा चुका है. छात्राओं ने सुबह 7:35 बजे आंख में जलन और उलटी की शिकायत की.

वहीं, गैस लीक की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. इलाके में राहत बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि लीक होने के बाद गैस तेजी से फैल गई और इसकी चपेट में कई छात्र आ गए. बताया जा रहा है कि गैस स्कूल के पीछे मौजूद कंटेनर डिपो से लीक हुई.

Related posts

Leave a Comment