Breaking News 

आतंकियों ने तीन देशभक्तों को किया टॉर्चर, जारी किया दर्दनाक वीडियो

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने कश्मीर के देशभक्त युवाओं को डराने-धमकाने के लिए तालिबानी या आईएस जैसे खूंखार तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। हिजबुल ने नया वीडियो जारी किया है, जिसमें तीन देशभक्त कश्मीरी युवकों को पुलिस का भेदिया होने के शक में बुरी तरह प्रता़ि़डत किया गया। उनके सिर के बाल काट दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार ये तीनों युवक जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष बल का हिस्सा है।

दक्षिण कश्मीर के किसी अज्ञात इलाके का है।  आतंकी तीन कश्मीरी युवाओं की भेदिया बताकर पिटाई कर रहे हैं। पहले युवाओं के सिर पानी से भरी बाल्टी में डूबाते हैं, फिर उन्हें निर्मम तरीके से पीटा जाता है। कुछ आवाजें आ रही हैं। आतंकी कटाक्ष करते हैं, ‘पुलिस फोर्स जॉइन किया है, अब तो बाल छोटे कराने पडेंगे।’ यह कहते हुए आतंकी बंधक बनाए गए युवाओं के बाल काट देते हैं। युवक कहते हैं वे पुलिस फोर्स छोड़ देंगे, मारो मत।

 

Related posts

Leave a Comment