पाकिस्तान विरोधी नारेInternational Affairs News 

पाक अधिकृत कश्मीर में इमरान खान की रैली में लगे पाकिस्तान विरोधी नारे

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान इतना विचलित है कि उसने अपनी आर्थिक और अपने मंत्रियों की मानसिक स्थिति पूरी तरह से खराब कर ली है। बौखलाया हुआ पाकिस्तान कभी विश्व के इस देश में जाता है तो कभी उस देश में। मगर उसे कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र ने भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की सहायता करने से इंकार कर दिया।

पाकिस्तान में जनसमर्थन इकट्ठा करने के उद्देश्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार 13 सितंबर को पीओके में एक रैली की। मगर वहां पर लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे खूब जमकर लगाए और इमरान खान को वापस जाने के लिए कह दिया।

पीओके में लगे इमरान विरोधी और पाकिस्तान विरोधी नारे

पीओके के मुजफ्फराबाद में इमरान खान की रैली के दौरान बहुत कम भीड़ वहां पर दिखी लोगों का गुस्सा इमरान खान की रैली पर फूट पड़ा और वह इमरान खान वापस जाओगे नारे लगाते हुए दिखाई पड़े। कुछ कुछ जगहों पर तो कश्मीर बनेगा हिंदुस्तान तक के नारे लगे।

इमरान खान

इमरान खान की रैली में गो नियाजी गो बैक के नारे लगे जो पाकिस्तान के जख्मों को ताजा कर देता है। दरअसल इमरान खान का पूरा नाम इमरान अहमद खान नियाजी है। नियाजी शब्द पाकिस्तान के इतिहास का एक शर्मनाक यादगार पल बन गया है। दरअसल 1971 में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान पाकिस्तान के लिए कमांडर ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी ने भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह के सामने 16 दिसंबर 1971 को आत्मसमर्पण कर दिया था। तब से निवासियों को कायर की उपाधि जैसे देखा जाता है।

संसद में भी हुआ जमकर विरोध

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को देश के लोगों से गुस्से का सामना करना तो पड़ ही रहा है। साथ में गुरुवार को जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे तो विपक्षी दलों ने भी गो नियाजी गो बैक के नारे लगाए। दरअसल नियाजी पख्तून होते हैं जो कि पाकिस्तान के मियांवाली और अफगानिस्तान में रहते हैं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

 

Summary
पाक अधिकृत कश्मीर में इमरान खान की रैली में लगे पाकिस्तान विरोधी नारे
Article Name
पाक अधिकृत कश्मीर में इमरान खान की रैली में लगे पाकिस्तान विरोधी नारे
Description
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद इलाके में इमरान खान की रैली के दौरान वहां पर इमरान खान के विरोध में और पाकिस्तान विरोधी नारे लगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment