IS के लिए फंड जुटाने वाले दो गुर्गों को 7 साल कैद, NIA कोर्ट का फैसला
आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए पैसा जुटाने और लोगों को संगठन में शामिल करने की आपराधिक साजिश रचने के मामले में दोषी करार दो लोगों को एक विशेष अदालत ने आज सात साल कैद की सजा सुनाई. जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आरोपी अजहर उल इस्लाम (24) और महाराष्ट्र के निवासी मोहम्मद फरहान शेख (25) के खिलाफ अदालत द्वारा आरोप तय करने और इसके महीनेभर बाद दोनों आरोपियों के अपने किए पर खेद जताने के बाद जिला न्यायाधीश अमरनाथ ने उन्हें दोषी करार दिया.

