Breaking News 

द्वीप हो या समंदर, दुश्मनों को बर्बाद करने की ताकत रखती है भारतीय नौसेना का यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

देश के रक्षा कवच तंत्र में एक और कड़ी तब जुड़ गई जब भारतीय नौसेना के एक पोत से शुक्रवार को पहली बार जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. इसके साथ ही भारतीय नौसेना के युद्धपोत की सामरिक ताकत काफी ज्यादा बढ़ गई है. अब वह अपने लक्ष्य को किसी द्वीप या फिर समंदर से दूर कहीं भी हो उसको बर्बाद कर सकता है. यह एक ऐसा सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो पाकिस्तान क्या, चीन की भी बोलती बंद कर देगा.

नौसेना के आईएनएस तेग से जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया गया. नौसेना के अंग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता, रणवीर और तेग क्लास के युद्धपोत इस मिसाइल से पहले ही लैस हैं. भारतीय नौसेना ने अभी तक ब्रह्मोस के पोत रोधी संस्करण का ही परीक्षण किया था.  इस परीक्षण से भारत इस क्षमता वाले कुछ चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिसके पास ऐसी क्षमता है.

Related posts

Leave a Comment