आर अश्विन की गेंदबाजी देखकर नाथन लियॉन ने कहीं यह बड़ी बात
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में गिने जाते हैं। भले ही उनका सिलेक्शन विश्व कप 2019 की भारतीय क्रिकेट टीम में ना हुआ हो। मगर उसके बावजूद उनकी गेंदबाजी की कला में कोई परिवर्तन नहीं आया है। वह अभी उतनी ही धारदार गेंदबाजी करते हैं कि बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं। रविचंद्रन अश्विन की इस गेंदबाजी को विश्व के कई दिग्गज गेंदबाज पसंद करते हैं। उन्हीं में से एक गेंदबाज हैं ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज नाथन लियोन। हाल ही में एशेज सीरीज के दौरान नाथन लियोन ने आर अश्विन की गेंदबाजी पर एक बड़ी बात कह दी है। 1 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतिष्ठित एशेज सीरीज शुरू हो रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को जीतकर टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा बढ़ाना चाहेगा।
नाथन लियॉन ने अश्विन पर कही यह बात
दरअसल एशेज सीरीज से पहले दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान नाथन लियोन ने आर अश्विन की गेंदबाजी को लेकर एक बड़ी बात कही। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर रविचंद्रन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। जिसमें मुझे काफी प्रभावित किया। मैं उनकी गेंदबाजी को देखकर काफी कुछ सीख रहा हूं। वह दुनिया के एक ऐसे ऑफ स्पिनर हैं जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अश्विन के गेंदबाजी के वीडियो हमेशा देखते रहते हैं।
नाथन लियोन के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चौथे सबसे टेस्ट क्रिकेट के सफल गेंदबाज माने जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 86 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें 343 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। यदि वह इस एशेज सीरीज में चल जाते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 13 विकेट और लेने होंगे। जिससे वह आस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज डेनिस लिली के 355 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकें।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



