Breaking News 

परमाणु हथियार पर रोक लगाने वाले UN सम्मेलन से अलग हुआ भारत

परमाणु हथियारों पर रोक लगाने से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगा. लगभग 20 सालों में ये समिट पहली बार आयोजित हो रहा है. सम्मेलन प्रमुख परमाणु शक्ति संपन्न देशों की आपत्तियों के बीच यूएन में शुरू हुआ.

परमाणु हथियारों पर पाबंदी लगाने वाली कानूनी संधि पर चर्चा के लिए सम्मेलन आयोजित करने के मुद्दे पर पिछले साल अक्तूबर में 120 से ज्यादा देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर वोट किया था. जहां ब्रिटेन, फ्रांस, इस्राइल, रूस और अमेरिका ने इस पर ‘नहीं’ वोट दिया. वहीं, चीन, भारत और पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में भाग ही नहीं लिया था.इस सम्मेलन का पहला सत्र सोमवार 27 मार्च को संयुक्त राष्ट्र में शुरू हुआ. दरअसल, परमाणु हथियार प्रतिबंध करार में न्यूक्लियर हथियारों का नामोनिशान ही खत्म कर देने की बात कही गई है.

Related posts

Leave a Comment