Breaking News 

योगी की राह पर नीतीश सरकार

उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की जा रही है. रोहतास जिले के सात अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया है. पटना हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि रोहतास में सभी अवैध बूचड़खानों को 6 हफ्तों के भीतर बंद कर दिया जाए. 31 मार्च तक लाइसेंस रिन्यू नहीं होने के कारण रोहतास के बिक्रमगंज में जिला प्रशासन ने 7 बूचड़खाने सील किए. सिविल एसडीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में पड़ी छापामारी.

बिहार में बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर दबाव बनाते हुए ना केवल अवैध बूचड़खानों को बंद करने की मांग उठाई थी बल्कि उन बूचड़खानों को जिनको लाइसेंस जारी किया है, उनके लाइसेंस को भी रद्द करने की बात कही थी.

Related posts

Leave a Comment