भारत-अमेरिका व्यापारBreaking News Business Featured Article International Affairs 

डोनाल्ड ट्रंप की हिदायत, अमेरिकी प्रोडक्ट पर टैक्स बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका

विश्व का कोई भी देशों अमेरिका उस पर अपनी दादागिरी दिखाने से बाज नहीं आता। अमेरिका अक्सर ही अपनी दादागिरी अपने से कमजोर देशों पर दिखाता रहता है। इस समय अमेरिका और चाइना के बीच ट्रेड वार चल रहा है। जो कि विश्व की अर्थव्यवस्था के लिए काफी हानिकारक साबित होगा। कुछ साल पहले अमेरिका ने भारतीय प्रोडक्ट पर अपने यहां टैक्स बढ़ा दिया था। जिसके बाद भारत सरकार ने भी कदम उठाते हुए अमेरिका के कुछ प्रोडक्टों पर भी टैक्स बढ़ा दिया था। अब इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बहुत दिनों तक अमेरिकी प्रोडक्ट पर भारतीय टैक्स बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिर सामने आई अमेरिकी दादागिरी

अमेरिका ने भारत देश से इस साल जून में जीएसपी यानी कि जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंस का दर्जा वापस ले लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका भारत के उत्पादों पर नाममात्र का टैरिफ लगाता है जबकि भारत की तरफ से अमेरिका के उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ बहुत ज्यादा है। उन्होंने भारत की तरफ से अमेरिका के उत्पादों पर लगाए जा रहे टैरिफ को कम करने की पहल भी की थी। अमेरिका अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी देश की उत्पादों पर टैक्स लगा देता है। यही काम उसने चीन के साथ भी किया था। जिसके कारण उसके और चीन के बीच चल रहा है।

भारत ने भी घटाई है अमेरिकी मोटरसाइकिल पर टैरिफ

भारत ने हाल ही में अमेरिका से आयात की जाने वाली अमेरिकी प्रोडक्ट मोटरसाइकिल पर टेरिफ घटाकर 100 फीसदी से 50 फ़ीसदी कर दी थी। इसके बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुश नहीं हुए। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की भी नाराजगी जताई है। हालांकि यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों को लेकर कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। मगर इस बात के कोई संकेत अभी नहीं मिले हैं। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिका को और ज्यादा बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।

Summary
डोनाल्ड ट्रंप की हिदायत, अमेरिकी प्रोडक्ट पर टैक्स बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका
Article Name
डोनाल्ड ट्रंप की हिदायत, अमेरिकी प्रोडक्ट पर टैक्स बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका
Description
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी प्रोडक्ट पर बढ़ाई गई भारत द्वारा टैरिफ पर नाराजगी जताते हुए एक ट्वीट किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment