जानिए कब, कहां और किन टीमों के बीच खेले जाएंगे विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच
30 मई 2019 से इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर शुरू हुआ विश्व कप 2019 अब अपने समाप्ति की ओर पहुंच गया है। सभी टीमों ने अपने 9-9 लीग मैच समाप्त कर दिए हैं। विश्व कप में शामिल हुई 10 टीमों में से केवल 4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की। इन चार टीमों में पहली टीम भारतीय टीम रही। जिसने खेले गए अपने सभी नौ लीग मैचों में 15 अंक हासिल करके अंक तालिका पर शीर्ष स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया रही। इसी तरह तीसरे स्थान पर पर इंग्लैंड और चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम रही। इस तरह अब इन टीमों के बीच विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इन टीमों के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला
लीग मैच समाप्त होने के बाद अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों ने सेमीफाइनल की तैयारी शुरू कर दी है। सेमीफाइनल का पहला मुकाबला पहले स्थान की टीम और चौथे स्थान की टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 9 मैचों में 15 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया था। वहीं चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम रही इसलिए 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेला जाएगा जो कि भारतीय समयानुसार 3:00 बजे दोपहर से शुरू होगा।
सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला दूसरे स्थान की टीम और तीसरे स्थान की टीम के बीच खेला जाएगा। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर थी। मगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली अपने आखिरी लीग मैच में हार के बाद आस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई। ऐसे में दूसरे सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार 3:00 बजे दोपहर से शुरू होगा सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल करने वाली दो टीमें 13 जुलाई को विश्व कप फाइनल खेलेगी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



