डोनाल्ड ट्रम्प नार्थ कोरिया दौरा : सनकी तानाशाह से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रम्प नार्थ कोरिया दौरा : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कोरियाई कांटिनेंट पर कदम रखा और उसे विभाजित करने वाले असैन्यिक क्षेत्र पहुंच गए| अपने कार्यकाल में पहली बार नॉर्थ कोरिया पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन से मुलाकात की|
दोनों ने मीडिया के कैमरे के सामने एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फोटो सेशन करवाते हुए ढेर सारे पोज़ दिए|याद हो कि यहां किम और डोनल ट्रंप के बीच यह तीसरी मुलाकात है| परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है| इससे पहले ट्रंप और किम की दूसरी मुलाकात सिंगापुर के हुनोई में हुई थी लेकिन यह बेनतीजा रही|
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रूट क्या होगा टीम इंडिया के लिए ?
डोनाल्ड ट्रम्प नार्थ कोरिया दौरा : किम जोंग से पहली बार यहाँ मिले थे
#WATCH US President Donald Trump meets North Korean leader Kim Jong-un in Demilitarized zone between North Korea and South Korea. pic.twitter.com/F7ozzOdBqJ
— ANI (@ANI) June 30, 2019
डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग पहली बार सिंगापुर में मिले थे| इस मुलाकात से पहले दोनों नेताओं ने एक दूसरे को का पत्र मिलने की पुष्टि भी की थी|
डॉनल्ड ट्रंप ने अपने एजेंडे में नॉर्थ कोरिया का समाधान ढूंढने को अहम चुनौती माना है| इससे पहले दोनों एक दूसरे के ऊपर शाब्दिक युद्ध करते रहे हैं| जहां अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाते हुए उसके खिलाफ हमले की धमकी दी थी तो वहीँ उत्तर कोरिया ने भी हार ना मानने और उल्टा अमेरिका के ऊपर ही परमाणु हमला करने की खुली धमकी दी थी|
इसके बाद से ही पूरी दुनिया खौफ में आ गई थी और सभी इस बात के लिए प्रयासरत रहे कि यह दोनों देश युद्ध की बजाय वार्ता की ओर जाएं|
अब इस मुलाकात में आज एक ऐतिहासिक क्षण बना जब ट्रम्प ने नॉन-मिलिट्री जोन में कदम रख उत्तर और दक्षिण कोरिया को विभाजित करने वाली कंक्रीट की सीमा को पार कर उत्तर कोरिया के क्षेत्र में कदम रखा| यह उन्होंने किया इस मंसूबे के साथ कि वह कोरिया प्रायद्वीप में शांति बहाल कर लेंगे|
सच तो यह है कि न ही अमेरिका और न ही नॉर्थ कोरिया एक दूसरे के खिलाफ हार मानने को तैयार है| ऐसे में शांति की उम्मीद करना फिलहाल तो बेईमानी है|
जायरा वसीम ने कहा बाई-बाई , क्या है बॉलीवुड छोड़ने की वजह ?

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

