गहलोत सरकार का यू-टर्न : 2017 में मारे गए पहलू खान पर दायर कर दी एफआईआर
गहलोत सरकार का यू-टर्न : साल 2017 का पहलू खान मर्डर केस आपको याद ही होगा जब बीजेपी की सरकार थी तो कहा जाता था कि वह इस मामले में पक्षपाती है पर अब राजस्थान की गहलोत सरकार ने पहलू खान और उसके बेटे के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मवेशी ले जाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है|
याद दिला दें कि पहलू खान की हत्या 1 अप्रैल 2017 को कुछ कथित गौ रक्षकों ने कर दी थी| इस पिटाई से वह इतना चोटिल हुआ कि 3 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई| यह घटना उस समय की है जब जयपुर से हरियाणा के नूंह में अपने घर जा रहा था|
पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की थी| पहले एफआईआर में पहलू खान की हत्या के मामले में 8 लोगों के खिलाफ और दूसरी में बिना कलेक्टर की अनुमति के मवेशी ले जाने पर पहलू और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी| यही दूसरे मामले में पहलू और उसके दो बेटों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है|
पहलू खान की तो मौत हो चुकी है ऐसे में उनके खिलाफ तो केस बंद हो ही जाएगा लेकिन उनके बेटों खिलाफ अब केस चलेगा| इस चार्जशीट के मुताबिक पहलू खान के खिलाफ राजस्थान में गौ हत्या और तस्करी को लेकर जारी कानून के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है|
कांग्रेस इस्तीफा ड्रामा में अब आया नया मोड़ !
गहलोत सरकार का यू-टर्न : विवाद बढ़ता देख कहा…….
इस मामले में आठ आरोपियों को जमानत मिल चुकी है| मृतक पहलू खान के बेटे शाखा ने 2017 की अप्रैल में कहा था कि – “मैं अपने पिता के साथ था वे सभी एक दूसरे को नाम से लेकर बुला रहे थे पहले इन लोगों ने हम हमें रोका फिर हमें पीटने लगे , हमने उन्हें कागजात भी दिखाए थे ताकि यह साबित कर सके कि हम तस्कर नहीं है लेकिन उन लोगों ने कागज फाड़ डाले और हमें पीटना शुरू कर दिया| उन्होंने मेरे सामने मेरे पिता को मार डाला और अब मैं पिता के मौत के बाद जिंदा नहीं रहना चाहता हूं|”
News reported in Indian Express is factually incorrect. Name of Late #PehluKhan is not there in the chargesheet submitted #Rajasthan Police in December 2018.
2/4— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 29, 2019
इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विवाद बढ़ता देख कहा कि दिसंबर 2018 में राज्य पुलिस की तरफ से दर्ज की गई चार्जशीट में पहलू खान का नाम शामिल नहीं है| सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि देश में कहीं भी भीड़ की तरफ से पीटकर हत्या की वारदात सामने आती है तो कांग्रेस उसके खिलाफ उठ खड़ी होती है| यह बात उन्होंने अपने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कही और एक एक अंग्रेजी अखबार का वर्णन करते हुए कहा -” मैं कहना चाहता हूं कि यह रिपोर्ट गलत है|”
स्विट्ज़रलैंड में भारत ब्लैक मनी कितनी हैं ? बीस सालो में दूसरी बार हुआ ऐसा बदलाव

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

