नुसरत जहांBreaking News Featured Article politics 

धर्म बदलने को लेकर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहीं यह बात

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस वैसे तो हिलसा के लिए जानी जाती है। आए दिन पश्चिम बंगाल में होने वाली अराजकता और हत्याओं में टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं के नाम उजागर होते रहते हैं। मगर इस बार तृणमूल कांग्रेस किसी और वजह से चर्चाओं में है। दरअसल तृणमूल कांग्रेस की दो युवा सांसद जो कि बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने लोकसभा में अपने शपथ ग्रहण के दौरान कुछ ऐसे संस्कार दिखाएं जिसने उन्हें देश के लोगों की नजरों में बहुत सम्मान दिलाया। टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने लोकसभा में अपनी नई पारी की शुरुआत करते समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पैर छुए और वंदे मातरम कहकर अपने शपथ ग्रहण का आगाज किया। वह संसद में हिंदू वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ पहुंची थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह भी सवाल उठाया जाने लगा है कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है?

धर्म बदलने को लेकर नुसरत जहां ने कहीं यह बात

दरअसल कुछ दिनों पहले ही टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की ऐसे में वह संसद में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हिंदू वेशभूषा में पहुंची। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खास बातचीत करते हुए यहां बताया कि उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है। वह बचपन से ही इस्लाम को मानती चली आई है और यही उनका धर्म रहेगा। मगर उसके साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके पति के घर के कुछ रीति-रिवाज होंगे तो वह उनको भी पालन करने से पीछे नहीं हटेंगीं।

लोकसभा भवन की सीढ़ियों पर टेका था माथा

इंटरव्यू के दौरान टीएमसी सांसद नुसरत ने यह भी बताया कि मैंने और मिमी चक्रवर्ती दोनों ने लोकसभा भवन में प्रवेश करने से पहले वहां की सीढ़ियों पर अपना माथा टेका था। उन्होंने कहा कि उनके घर में यही सिखाया गया है कि किसी नई चीज की शुरुआत करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। इसीलिए उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के पैर छुए। यह बिल्कुल भी राजनीतिक नहीं था।

Summary
धर्म बदलने को लेकर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहीं यह बात
Article Name
धर्म बदलने को लेकर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहीं यह बात
Description
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने लोकसभा के शपथ ग्रहण के दौरान हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पैर छुए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment