ढोंगी बाबाBreaking News Featured Article News 

18 साल की युवती को लेकर सेना के बंकर में बलात्कार करने पहुंचा ढोंगी बाबा

हमारे देश में कभी एक ऐसी संत प्रथा हुआ करती थी जिसे बहुत ही पवित्र माना जाया करता था। संतो को भगवान का दर्जा दिया जाता था और उन संतों के आशीर्वाद में इतनी ताकत होती थी कि व्यक्ति अपनी मेहनत का परिणाम प्राप्त कर लिया करता था। मगर अब संत ढोंगी हो गए हैं। आए दिन संतों पर बलात्कार और रेप के मामले दर्ज होते रहते हैं। ऐसी ही घटना हाल ही में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले केसरी सिंह थाना क्षेत्र में घटित हुई। जहां पर एक ढोंगी बाबा एक अट्ठारह साल की युवती को लेकर सेना के बंकर में बलात्कार करने पहुंचा। मगर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही ढोंगी बाबा की पोल भी खुल गई।

इस तरह पकड़ा गया ढोंगी बाबा

दरअसल यह बात राजस्थान के श्री गंगा नगर जिले के केसरी सिंह थाना क्षेत्र की है। जहां पर अट्ठारह साल की युवती अपनी नानी के साथ केसरी सिंह थाना क्षेत्र के निवासी रणजीत राम के यहां झाड़-फूंक करवाने पहुंची। रणजीतराम एक झोलाछाप बाबा है। वह लोगों को ठगता है। ऐसे में उसने युवती की नानी से नारियल, चुनरी और अन्य पूजा की सामग्री मंगाई थी। दोनों के घर पहुंचने के बाद रणजीत राम ने उसकी नानी को घर पर ही रुकने की बात कह कर युवती को बाइक से लेकर राजस्थान के सीमावर्ती इलाके की तरफ गया। जहां पर नहर के किनारे सेना के बंकर के पास उसने अपनी बाइक रोक कर युवती से जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवती ने उसका विरोध किया।

इसी बीच एक शख्स वहां से गुजरा। दोनों को लड़ते देखकर उसने बाबा से पूछा तो बाबा ने युवती को अपनी बेटी बताया। मगर तभी युवती ने नहीं में सिर हिला दिया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने शोर मचा दिया और बाबा पकड़ा गया। पकड़ने के बाद बाबा को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया।

Summary
18 साल की युवती को लेकर सेना के बंकर में बलात्कार करने पहुंचा ढोंगी बाबा
Article Name
18 साल की युवती को लेकर सेना के बंकर में बलात्कार करने पहुंचा ढोंगी बाबा
Description
राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके के केसरी सिंह थाना क्षेत्र मैं एक ढोंगी बाबा ने सेना के बंकर में एक युवती के साथ उसका बलात्कार करने का प्रयास किया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment