अजय देवगन के पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुए बॉलीवुड के बड़े बड़े सुपरस्टार
ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। ऐसे में देवगन परिवार बेहद दुखी और हताश है। यही वजह है कि अब बॉलीवुड के कई दिग्गज सुपरस्टार अजय देवगन और उनके परिवार के दुःख में शामिल हो कर उन्हें सांत्वना दे रहे है। बता दे कि जहाँ एक तरफ वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के समय कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। वही दूसरी तरफ अब अजय देवगन के पिता की प्रार्थना सभा में भी कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी हाजिरी लगाई है।
पिता को खोने के बाद अजय देवगन और काजोल है बेहद दुखी

अजय देवगन के पिता..
जिनमे शाहरुख़ खान, सलमान और उनके भाई सोहैल खान, रवीना टंडन, शक्ति कपूर, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, करीना और करिश्मा कपूर आदि कई बड़े बड़े सितारों के नाम शामिल है। अब जाहिर सी बात है कि वीरू देवगन बॉलीवुड की कई फिल्मो में स्टंट मास्टर के रूप में काम कर चुके है। जी हां वह कई बड़े बड़े सुपरस्टार को एक्शन करना सीखा चुके है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मे भी डायरेक्ट की है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह एक बेहतरीन निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अजय देवगन और काजोल दोनों ही सभी बॉलीवुड सितारों के काफी अच्छे दोस्त है।
पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा
शायद यही वजह है कि न केवल वीरू देवगन के निधन के समय बल्कि उनकी प्रार्थना सभा में भी बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अब हम तो यही कहेंगे कि जाने वाले व्यक्ति को भला कौन रोक सकता है और जो एक बार इस दुनिया से चला गया, वो दोबारा कभी वापिस नहीं आ सकता। इसलिए हम तो यही उम्मीद करते है कि भगवान् अजय देवगन को जीवन में आगे बढ़ने की हिम्मत दे।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



