पाकिस्तान के हिंदूFeatured Article International Affairs News 

ईशनिंदा के आरोप के कारण पाकिस्तान के हिंदुओं पर टूटा दंगाइयों का कहर

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां पर इस्लाम को प्राथमिकता दी जाती है और वहां पर अल्पसंख्यक लोगों को हमेशा ही दबाने का प्रयास किया जाता है। जब पाकिस्तान बना था। उस समय वहां पर हिंदुओं की संख्या बहुत ज्यादा थी। मगर धीरे-धीरे साजिश के तहत हिंदुओं को मार मार कर उनको खत्म किया जाने लगा। अल्पसंख्यकों को होने वाले अत्याचारों की कहानी समय-समय पर सामने आती रहती है। हाल ही में एक बार फिर से हिंदुओं के ऊपर कहर टूट पड़ा है। एक डॉक्टर द्वारा ईशनिंदा पर हिंदू लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है और हिंदुओं की सभी दुकानों को जला दिया गया है। यह हिंसा बुधवार को भी जारी रही।

यह है पूरा मामला

दरअसल अल्पसंख्यक समुदाय के एक डॉक्टर द्वारा धार्मिक ग्रंथ का पन्ना फाड़ कर उसमें दवा लिखे जाने को लेकर एक इमाम ने शिकायत की थी। यह बात फैलने पर उग्र दंगाइयों ने ईशनिंदा का आरोप लगाकर कई हिंदुओं की दुकानों में आग लगा दी। जिसमें डॉक्टर की क्लीनिक मेडिकल स्टोर और दो अन्य दुकानें थीं। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीरपुर खास की है। दंगाइयों ने टायरों में आग लगाकर चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को बुलाना पड़ा। इसके अलावा कुछ दंगाइयों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। यही नहीं सरकार का कहना है कि वह पीड़ित हिंदुओं को मुआवजा देगी।

पाकिस्तान में हिंदुओं को बनाया जा रहा है निशाना

दरअसल पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के मुताबिक पाकिस्तान में 90 लाख हिंदू रहते हैं। जबकि पाकिस्तान सरकार के मुताबिक पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या केवल 75 लाख है। पाकिस्तान हिंदू काउंसिल ने सरकार से शिकायत की थी कि ईशनिंदा के नाम पर उनसे दुश्मनी निकाली जाती है और उन को निशाना बनाया जाता है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत और कराची में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पाकिस्तान के हिंदू अक्सर ही इस तरह के हमलों के बाद खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

Summary
ईशनिंदा के आरोप के कारण पाकिस्तान के हिंदुओं पर टूटा दंगाइयों का कहर
Article Name
ईशनिंदा के आरोप के कारण पाकिस्तान के हिंदुओं पर टूटा दंगाइयों का कहर
Description
ईशनिंदा का आरोप लगाकर दंगाइयों द्वारा पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं की दुकानों को जलाए जाने के कारण पाकिस्तान के हिंदू असुरक्षित हो गए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment