मोदी को फोन पर बधाईInternational Affairs News politics Trending 

 इज़राइल के प्रधानमंत्री ने फोन पर दी मोदी को बधाई

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को केवल भारत देश से ही राजनेताओं के बधाई संदेश नहीं मिल रहे हैं बल्कि नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक जीत का डंका विदेशों में भी बच रहा है यही वजह है कि कई शक्ति संपन्न राष्ट्र के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के द्वारा नरेंद्र मोदी को बधाई दी जा रही है। अभी अभी मिली खबर के मुताबिक इज़रायल के प्रधानमंत्री ने फोन पर मोदी को बधाई दी है।

वीडियो किया गया है शेयर –

 

मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अल्लामा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी उपस्थित हो सकते हैं। और इसी बीच चौंकाने वाली खबर तब आई जब इसराइल के प्रधानमंत्री ने खुद फोन करके मोदी को बधाई दी।
नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था जिसे भारतीय समाचार एजेंसी एनआईए के साथ साझा किया गया है इस वीडियो को अपनी ऑफिशल टि्वटर पेज के जरिए शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि इजरायल के प्रधानमंत्री के द्वारा फोन पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई है।

इस वीडियो में आप देख रहे हैं कि इजरायल के पीएम के द्वारा या कहा जा रहा है कि – मेरे मित्र नरेंद्र मोदी बधाई हो और क्या शानदार जीत है! आगे भी इजरायल के पीएम के द्वारा नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत हुई है और इजरायल के पीएम के द्वारा इस बात पर उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात होगी और वह नए मुद्दे पर आपसी सहमति व्यक्त करेंगे।
इस बात से एक इशारा तो साफ है कि विदेश नीति के मामले में नरेंद्र मोदी का कोई भी जवाब नहीं है क्योंकि यदि कोई देश का प्रधानमंत्री किसी दूसरे देश के बनने वाले प्रधानमंत्री को फोन करके उसे बधाई संदेश दे तो वाकई या मित्र देशों के बीच की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। हालांकि मोदी सरकार इस रिश्ते का एक दूसरे देशों के विकास करने में कितना प्रयोग करती है या तो आने वाले 5 साल ही बताएंगे। फिलहाल इजरायल के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी को फोन पर बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment