कोलकाता मूर्ति निर्माणFeatured Article News politics Trending 

अब कोलकाता में इस मूर्ति का निर्माण कराएंगे नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और इस दौरान छह चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर की रही जहां पर हिंसा की बहुत सारी घटनाएं सुनने को मिली और जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में एक नई मूर्ति के निर्माण की घोषणा कर दी है। जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक चुनावी सभा को संबोधन देने को दौरान यह घोषणा की है कि वह कोलकाता में एक भव्य मूर्ति का निर्माण कराएंगे तो चलिए जानते हैं हम उस मूर्ति के बारे में जिसके लिए प्रधानमंत्री ने आज इस बात का ऐलान किया है कि कोलकाता में पंच धातु की एक भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

तोड़ी गई थी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति  –

 

पिछले कई दिनों से आपने कोलकाता शहर में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बारे में बहुत सुना होगा और इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब कोलकाता के रोड शो करने पहुंचे थे, तो वहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा पथराव करने का आरोप भी सुर्खियों में छाया गया। हालांकि इसी बीच एक और घटना हुई जिसमें यह कहा जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसी घटना पर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि – ” कोलकाता में भाई अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी के गुंडों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया ऐसा करने वालों को कठोर सज़ा दी जानी चाहिए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को फिर से बनाने की घोषणा भी कर दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि – ” विद्यासागर जी के विज़न के लिए समर्पित हमारी सरकार उसी जगह पर पंच धातु की एक भव्य मूर्ति की स्थापना करेगी।” प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद चुनावी सभा में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से इस घोषणा का स्वागत किया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के इस घोषणा को ट्वीट किया गया है जिसमें हैशटैग अपना मोदी आएगा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कही गई बात का उल्लेख किया गया कि कोलकाता में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की उसी जगह पर पंच धातु से बनी एक भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment