कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकेडमी (आईएमए) में शनिवार को होने वाली कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. पीएम शनिवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से आईएमए पहुंचेंगे. आईएमए कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी सेना के प्रमुखों और रक्षा मंत्री के साथ बैठक करेंगे.
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भांमरे भी शनिवार सुबह देहरादून पहुंचेंगे. वहीं सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोवा और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा पहले ही देहरादून पहुंच चुके हैं.

