भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर जारी रखेगी ISI: बुक
जर्मनी के इतिहासकार हाइन किसलिंग ने अपनी किताब में दावा किया है कि पाकिस्तान में किसी भी पार्टी की सरकार आए लेकिन वहां की खुफिया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर जारी रखेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ISI को हमेशा एक ‘दुश्मन’ चाहिए और कश्मीर मुद्दे को लेकर वह भारत को अपना दुश्मन बताता है।
किसलिंग ने बीते 13 साल पाकिस्तान में गुजारे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पर रिसर्च की। किसलिंग ने दावा किया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI विश्वविद्यालय के छात्रों, लोकसेवा आयोग के लोगों और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की भर्ती करती है ताकि विभिन्न अभियानों को अंजाम दिया जा सके।
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी एशिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है और 2004 में उसके कर्मचारियों की संख्या तकरीबन 3500 थी, जबकि रॉ के कर्मचारियों की संख्या 7000 थी।

