रियल स्टेट के क्षेत्र में अब धमाका करने के लिए उतरेंगे मुकेश अंबानी
भारत में डिजिटल क्रांति लाने वाले दुनिया के 13 सबसे रईस आदमी मुकेश अंबानी अब डिजिटल क्रांति के बाद कुछ नया लेकर आने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि क्षेत्र में भी मुकेश अंबानी एक बहुत बड़ा परिवर्तन लेकर आएंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। जिस क्षेत्र में मुकेश अंबानी अब परिवर्तन आने का प्रयास करने वाले हैं वह क्षेत्र है रियल स्टेट का। इसका सपना रिलायंस ग्रुप के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने देखा था।
वर्तमान समय में अधिकांश प्राइवेट सेक्टर रियल एस्टेट में अपने पांव जमाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी कड़ी में दूर संचार सेवा क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आर आई एल) ने मुंबई में एक विश्व स्तरीय मेगासिटी बनाने की योजना बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मेगासिटी अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा।
आर. आई. एल. के अनुसार यह मेगासिटी सिंगापुर के तर्ज पर विकसित किया जाएगा जिसमें हवाईअड़े. पत्तनों से जुड़े मार्गों का भी विकास किया जाएगा। इसके निर्माण में औसतन एक दशक का समय और तकरीबन 15 अरब डॉलर की लागत की संभावना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर विचारकों का मानना है कि यह रियल एस्टेट की दिशा में क्रांति ला सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि यह शहरी परिदृश्य में परिवर्तन लाएगा जो कि रिवर्स माइग्रेशन को जन्म देगी। क्यूंकि यहां मकानों की कीमतें कम होंगी। इस मेगासिटी में खास बात यह भी होगी कि यहां का प्रशासनिक नियंत्रण आर. आई. एल. के हाथों में होगी इसके लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी’ लाइसेंस लेना होगा। यह प्रोजेक्ट नवी
मुंबई एसईजेड से प्रारम्भ होगा जिसके लिए 4000 एकड़ भूमि को लीज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने खरीद लियाहै। इस विश्व स्तरीय मेगा सिटी की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। देखना है भविष्य में इसके क्या परिणाम हो सकते हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



