Bollywood Entertainment Interesting News 

तो इस कारण से फ्लॉप हुए सुपरस्टार ‘जीतेन्द्र’

दोस्तों, हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड में ‘जंपिंग जैक’ के नाम से अपने डांस स्टाइल के लिए मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार ‘जितेंद्र’ के बारे में| पिछले 5 दशकों तक बॉलीवुड की फिल्मों में बतौर हीरो तकरीबन 200 फिल्मे करने वाले जीतेन्द्र ने कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी की हैं| अपने करियर के दौरान जितेंद्र ने हर तरह के किरदार निभाए| इसमें रोमांटिक हीरो से लेकर उन्होंने किसी बुजुर्ग इंसान तक का किरदार भी निभाया|

 

सबसे खास बात यह है कि लोगों ने हर किरदार में जीतेन्द्र को पसंद भी किया| लेकिन 1971 से 1975 तक उन्होंने कुछ फिल्में ऐसी भी की जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही जैसे कि ‘बिखरे मोती’,’कठपुतली’, ‘अनोखी अदा’, ‘गरम मसाला’ आदि कुछ ऐसी फिल्मों के नाम है जो दर्शकों को पसंद नहीं आयीं|

 

इसके बाद 1980 का एक ऐसा दौर भी आया जब जीतेन्द्र की जोड़ी श्रीदेवी और जया प्रदा के साथ लगातार हिट फिल्में देती रही| लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा की गई कुछ फिल्में जैसे कि ‘शेषनाग’ जिसे दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया| फिल्म में जितेंद्र और रेखा इच्छाधारी नाग-नागिन बने हुए थे लेकिन उनकी लव स्टोरी किसी को खास पसंद नहीं आई|

इसी तरह की कई और फिल्में फ्लॉप रही जैसे कि ‘आज की औरत’, ‘भूकंप’, ‘पापी देवता’| इसमें कोई शक नहीं की जितेंद्र ने अपने 5 दशक के लंबे करियर में दर्जन भर फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन अपनी मासूमियत छवि और डांसिंग के कारण वो दर्शकों के दिल में हमेशा याद रहेंगे| सिनेमा में उनके योगदान के लिए उनको दो बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

दोस्तों, जीतेन्द्र से जुडी ये रोचक जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट करके ज़रूर बताये और इसी तरह की चटपटी और मसालेदार खबरों के लिए जुड़े रहे India Alive के साथ।

Summary
तो इस कारण से फ्लॉप हुए सुपरस्टार 'जीतेन्द्र' - India Alive
Article Name
तो इस कारण से फ्लॉप हुए सुपरस्टार 'जीतेन्द्र' - India Alive
Description
अपने करियर के दौरान जितेंद्र ने हर तरह के किरदार निभाए| इसमें रोमांटिक हीरो से लेकर उन्होंने किसी बुजुर्ग इंसान तक का किरदार भी निभाया|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment