डेब्यूEntertainment Featured Article 

मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के साथ बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

हरियाणा की ब्यूटी क्वीन और मिस वर्ल्ड के ताज से नवाज़ी जा चुकीं, मानुषी छिल्लर अब बॉलीवुड का नामचीन चेहरा बनने जा रही हैं। जी हां मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं और कहा जा रहा है कि मानुषी छिल्लर एक ऐसे अभिनेता के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी जो पहले से ही बॉलीवुड में अच्छी ख़ासी पहचान बना चुके हैं।

यशराज बैनर तले बनेगी फिल्म !

कहा जा रहा है कि मानुषी छिल्लर अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं क्योंकि मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर अब अपने करियर को नई उड़ान देना चाहती हैं, क्योंकि अगर उन्हें शोहरत और नाम कमाना है तो मानुषी को बीटाउन की दुनिया में जरूर अपनी किस्मत को आजमाना पड़ेगा और इसलिए उन्होंने अब अपनी किस्मत को आजमाने के लिए बॉलीवुड का रुख इख़्तियार कर लिया है, हालांकि इससे पहले भी मानुषी एक विज्ञापन कर चुकीं हैं, और उन्हें उसके लिए खूब तारीफ़ भी मिली है।
मानुषी छिल्लर यश राज बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं और कहा जा रहा है कि मानुषी छिल्लर बॉलीवुड के नॉटी ब्वॉय और अपनी हरकतों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड पर्दे पर नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे जिससे दर्शकों को एक शानदार फिल्म का अनुभव भी हो सकता है। फिलहाल अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन बीटाउन की सुर्खियों की मानें तो मानुषी छिल्लर रणवीर सिंह के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और इस बात की घोषणा जल्द ही आधिकारिक तौर पर कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर को 2017 में मिस वर्ल्ड के ताज से नवाजा गया था। इससे पहले मानुषी छिल्लर, रणवीर सिंह के साथ एक टेलीविजन विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। और अगर मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में रणवीर सिंह के साथ डेब्यू करेंगी तो निश्चित तौर पर उनके करियर के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

Related posts

Leave a Comment