गोड्डा में खदान धंसी, करीब 35 मजदूर 300 मीटर गहराई में फंसे
झारखंड के गोड्डा जिले में बीती शाम खदान धंसने से वहां काम कर रहे क़रीब 35 मज़दूर 300 मीटर गहराई में फंस गए हैं. मज़दूरों की हालत के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है. रातभर राहत और बचाव का काम जारी रहा.
CISF और CRPF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं हालांकि अंधेरा और घना कोहरा की वजह बचाव काम में दिक़्क़त हो रही है. मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
मजदूरों के साथ-साथ 35 डंपर और कई दूसरी खुदाई मशीनें भी जमीन में धंस गईं. हादसा बीती रात करीब 8 बजे राजमहल परियोजना के ललमटिया में हुआ.

