यूपी बोर्ड का रिजल्टBreaking News Education News Trending 

यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी कि यूपीएमएसपी जल्द ही एक नई घोषणा कर सकता है, कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा…. जी हां बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, और अध्यापकों ने यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा की सभी कॉपियों को भी लगभग जांच लिया है, और छात्रों को अब अपनी उस मेहनत का इंतजार है जिसमें उन्होंने साल भर पढ़ाई करके यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है और उन्हें अपने परिणाम का इंतजार बेसब्री से है तो चलिए हम बताते हैं कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट किस दिन जारी हो सकता है।

इस दिन जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट –

यूपी बोर्ड में अभी तक केवल 12वीं कक्षा की कॉपियों की ही जांच पूरी हो सकी है। इसके अलावा अभी यूपी बोर्ड में दसवीं की परीक्षा की कॉपियां पूरी तरीके से नहीं जांची गई हैं। यही वजह है कि यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं का परिणाम बारहवीं कक्षा के परिणाम के थोड़े दिनों बाद ही आएगा, लेकिन यूपी बोर्ड जल्द ही बारहवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है।
कहा जा रहा है कि 12वीं कक्षा की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और यूपी बोर्ड के द्वारा 20 से 25 अप्रैल के बीच परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही बोर्ड के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि इस बार बोर्ड की परीक्षा में नकल विहीन परीक्षा बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण तरीके अपनाए गए थे जिसमें परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा के साथ साथ वॉइस रिकॉर्डर भी लगवाया गया था वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ बोर्ड परीक्षा की जानकारी पल पल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ले रहे थे यही नहीं इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10 वीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को मिलाकर लाखों की संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  2019 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 58 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थें।
फिलहाल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही कोशिश करेगा कि वह जल्दी से जल्दी बिना देर किए हुए 12वीं के परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दे क्योंकि बिहार ने 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा करके एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है, क्योंकि अभी तक किसी भी बोर्ड के द्वारा मार्च महीने में बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा नहीं की गई है।

Related posts

Leave a Comment