Bollywood Entertainment Featured Article 

विजय मौर्य, वो शख्स जिसने ‘गली बॉय’ को मुम्बइया बनाया

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ के बारे में| जो बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ सुपरहिट फिल्म साबित हुई बल्कि अंडर ग्राउंड आर्टिस्ट, इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट को इस फिल्म ने तवज्जो भी दिलवाई| लेकिन दोस्तों रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जोया अख्तर के अलावा उस फिल्म में एक और हीरो था और वह था, विजय मौर्य! जिन्होंने फिल्म में रणवीर के मामा का किरदार निभाया है| विजय एक जाने-माने बॉलीवुड एक्टर, राइटर और डायरेक्टर हैं| विजय मौर्य, वह तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा विज्ञापन फिल्म शूट कर चुके हैं| उन्होंने फोटोकॉपी, ब्लैक फ्राईडे, भूतनाथ रिटर्न्स और चिल्लर पार्टी जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय किया है| वह थिएटर आर्टिस्ट भी हैं| मुंबई में जन्मे विजय, एक मिडल क्लास फैमिली से हैं और जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय को मुंबईया भाषा में ट्रांसलेट करने का काम भी विजय नेहीं किया है|

विजय ने स्ट्राइकर, चिल्लर पार्टी, और हंटर जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं| विद्या बालन और मानव कौल की फिल्म तुम्हारी सुलु में भी वो नज़र आए थे| इन दिनों विजय मौर्य कबीर खान और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 के डायलॉग लिख रहे हैं|
फिल्म 83 की कास्ट की बात करे तो अभी तक ये पूरी नहीं हो पाई है| माना जा रहा है की इस फिल्म में श्रीकांत की भूमिका,तेलगु इंडस्ट्री के स्टार अल्लू अर्जुन निभाएंगे|
फिल्म हिंदी के अलावा तेलगु और तमिल भाषा में भी रिलीज़ होगी और सम्भवता अप्रैल,2020 तक बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी|
भारतीय ऑडियंस को किसी आम इंसान के दुनिया भर में छा जाने जा कांसेप्ट हमेश से पसंद आया है|इस फिल्म के ज़रिये हमे उस समय के दिग्गज खिलाड़यों को करीब से जाने का मौका भी मिलेगा|
फिल्म में अपनी-अपनी फील्ड के मंझे हुए लोग काम कर रहे है तो उम्मीद है की फिल्म हमे निराश नहीं करेगी|

Summary
विजय मौर्य, वो शख्स जिसने 'गली बॉय' को को मुम्बइया बनाया
Article Name
विजय मौर्य, वो शख्स जिसने 'गली बॉय' को को मुम्बइया बनाया
Description
विजय मौर्य डेढ़ सौ विज्ञापन फिल्म शूट कर चुके हैं| उन्होंने फोटोकॉपी, ब्लैक फ्राईडे, भूतनाथ रिटर्न्स और चिल्लर पार्टी जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय किया है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment