कंगना रनौत की बहन ने दीपिका पादुकोण की फिल्म पर कसा यह तंज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज कल अपनी आने वाली फिल्म छपाक की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त है। हालांकि इस दौरान उन्होंने समय निकाल कर अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर ही दिया। जो खूब वायरल भी हो चुका है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जहाँ एक तरफ बॉलीवुड के कई स्टार्स दीपिका पादुकोण की फिल्म की तारीफ कर रहे है। वही दूसरी तरफ कंगना रनौत की बहन ने दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को लेकर तंज कसा है। हालांकि तंज कसने से पहले कंगना की बहन रंगोली ने दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार की खूब तारीफ भी की।
बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत को जमकर किया जा रहा है ट्रोल
I am also thinking the same, all the rats are out of the hole now 😁 https://t.co/UT3jpZVJ3S
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 25, 2019
इस एक गलती के कारण शादी के बाद भी कुंवारे रह गए दीपिका और रणवीर, पूरा सच जान कर नहीं होगा यकीन
कंगना रनौत की बहन..
अब यूँ तो दीपिका और कंगना के बीच कुछ खास अच्छी दोस्ती नहीं है। तो ऐसे में जब कंगना की बहन ने दीपिका की तारीफ की तो इस पर लोगो ने अलग अलग प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कंगना की बहन रंगोली भी एसिड अटैक का शिकार हो चुकी है। शायद यही वजह है कि वह इस फिल्म की कहानी को बखूबी समझ सकती है। गौरतलब है कि कंगना रनौत की बहन के ट्वीट करने के कुछ समय बाद ही एक यूजर ने यह लिख दिया कि बॉलीवुड तब कहाँ था, जब कंगना की फिल्म मणिकर्णिका का फर्स्ट लुक जारी हुआ था।
अपराधियों के एनकाउंटर में ही नहीं, सोशल मीडिया से जनता की सेवा में भी यूपी पुलिस अव्वल
बता दे कि इसका जवाब देते हुए रंगोली ने लिखा कि वह भी यही सोच रही थी कि तब ये सभी चूहे कहाँ थे, जो अब बाहर निकल रहे है। बहरहाल आप चाहे तो आप खुद कंगना की बहन का यह ट्वीट और उनका यह जवाब यहाँ देख सकते है। हालांकि कंगना की बहन का जवाब देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि कंगना की बहन भी उन्ही की तरह सब के सामने जवाब देने में यकीन रखती है।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



