अवार्ड समारोह में नज़दीक दिखे आलिया और रणबीर
“इश्क छुपता नहीं छिपाने से…
तेरा आशिक हूं मैं जमाने से…”
यह लाइनें तो आपने जरूर सुनी होंगी और कहते भी हैं कि प्यार कितना भी छिपा लीजिए लेकिन वह दुनिया के सामने आ ही जाता है। कुछ ऐसा ही हो रहा है आजकल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ जो एक अवॉर्ड समारोह के दौरान साथ साथ दिखे। जी हां हम बात कर रहे हैं एक अवॉर्ड समारोह की और इस अवार्ड समारोह के दौरान आलिया और रणबीर साथ साथ ही दिख रहे थे।
रणबीर आलिया की जोड़ी लग रही थी खूबसूरत –
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स में नजर आने वाले हैं जो कि 31 मार्च 2019 को टेलीकास्ट किया जाएगा लेकिन इसी बीच ज़ी सिने अवॉर्ड्स की तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और इसी बीच रणबीर और आलिया की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद हर कोई कह रहा है कि इनके बीच कुछ ना कुछ ऐसा जरूर चल रहा है जिसके कारण दोनों हर जगह एक साथ नजर आ रहे हैं।

ऑडियंस लाइन में रणवीर और आलिया एक साथ ही नजर आते हैं जबकि कैटरीना कैफ के नजर आते ही रणबीर कपूर आलिया को छोड़कर कैटरीना से मिलने चले जाते हैं फिलहाल यह तस्वीरें बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं जिनकी हाल ही में शादी हुई है। फिलहाल अगर संगति का असर वाली कहावत अगर सही साबित हो गई तो जल्द ही कपूर और भट्ट की शादी के बंधन में बन सकते हैं।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी में एक फिल्म बन रही है जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी, कि आखिर यह फिल्म सिनेमाघरों में कब लगेगी और दर्शकों को कब पर्दे पर आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं बॉलीवुड में के प्यार इनके किस्से इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल इसके पीछे का सच क्या है यह तो आलिया और रणबीर ही जानें…..

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
अवार्ड समारोह में नज़दीक दिखे आलिया और रणबीर
Description
कुछ ऐसा ही हो रहा है आजकल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ जो एक अवॉर्ड समारोह के दौरान साथ साथ दिखे। जी हां हम बात कर रहे हैं एक अवॉर्ड समारोह की और इस अव
Author
Somendra singh
Publisher Name
indiaalive.in
Publisher Logo


