तमिलनाडु में मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, कमजोर पड़ीं हवाएं
वरदा ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है. तूफान और तेज हवाओं के कारण तटीय इलाकों में जगह-जगह नुकसान हुआ है. अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. आंध्र प्रदेश में भी तेज हवाओं से कई जगह कारें और टैंकर पलट गईं, पोल गिर गए.
भारी बारिश और 100 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवा के साथ चक्रवात ‘वरदा’ सोमवार को चेन्नई तट से टकराया. ‘वरदा’ के कारण तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हो रही है. तेज हवा से सड़कों के आस-पास लगे पेड़ उखड़ गए. कई गाड़ियां पेड़ों के नीचे दब गई. इस चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें मुस्तैद थीं. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर हाई अलर्ट जारी किया गया था.
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तहाबी मचाने के बाद तूफान वरदा कमजोर पड़ गया है. चक्रवात तमिलनाडु से पश्चिम-दक्षिण की ओर बढ़ गया है. हालांकि, इस दौरान हवाओं की रफ्तार में कमी आई है.

