फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण का निशब्द करने वाला लुक
निशब्द करने वाला दीपिका पादुकोण का नया लुक उनके इंस्टाग्राम पेज पर उन्होंने खुद पेश किया। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म छपाक का पहला पोस्टर लुक सबके सामने आ चुका है। इस फिल्म में दीपिका 2005 की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं, जिनका नाम मूवी में मालती है। मूवी छपाक की शूटिंग आज से शुरु हो चुकी है। दीपिका ने खुद इंस्टाग्राम पर लिखा कि- ‘ये एक ऐसा किरदार है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा’। ये किरदार उनके फिल्मी करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल है। फर्स्ट लुक में दीपिका पूरी तरह से लक्ष्मी अग्रवाल की जैसी लग रही है। जो हमेशा हर चुनौती के लिए तैयार रहती हैं’। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
मूवी को डायरेक्ट मेघना गुलजार कर रही हैं, जिन्होंने हाल ही में आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म राज़ी का निर्देशन किया था। राज़ी में उनके डायरेक्शन स्किल को काफी सराहा गया और उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के कई अवार्ड्स से भी नवाजा गया। मेघना सीरियस थीम के निर्देशन के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल छपाक की शूटिंग नई दिल्ली में शुरु हो चुकी है।
2018 में दीपिका की शादी के बाद ये उनकी पहली मूवी है। इसके पहले वो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती की भूमिका में नज़र आईं थी।
कौन हैं लक्ष्मी अग्रवाल
लक्ष्मी अग्रवाल पर एसिड अटैक 2005 को हुआ जब वो केवल 15 साल की थीं। उन्होंने एक 32 साल के शख्स के शादी करने पर जब मना कर दिया तो उस मनचले ने उन पर एसिड से हमला कर दिया, जिसमें उनका चहेरा और शरीर का उपरी भाग पूरी तरह से झुलस गया। इस हादसें से उनकी उम्मीदों पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने एसिड की खूली बिक्री पर रोक लगाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसपर सुनवाई भी हुई और फैसला उनके पक्ष में सुनाया गया। उनकी पहल के बाद ही स्थानीय दुकानों में एसिड बिक्री के खिलाफ भारत में सख्त कानून बना।
फिल्म को रिलीज होने में अभी 10 महीने का समय है लेकिन अभी से सारे फैंस मूवी के रिलीज होने का इंतजार करने लगे हैं। दीपिका इस रोल को कितनी चुनौतीपूर्ण तरीके से निभा पाएंगी और मूवी कितनी हिट होगी इसका इंतजार पूरे बॉलीवुड के साथ ही उनके फैंस को है।
बॉलीवुड से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.



